उत्तर प्रदेश

Agra: यूजर चार्ज घोटाले के बाद अब अधिकारी फुल प्रूफ प्लान की तैयारी में

Admindelhi1
20 Sept 2024 3:43 PM IST
Agra: यूजर चार्ज घोटाले के बाद अब अधिकारी फुल प्रूफ प्लान की तैयारी में
x
खजाने में जाएगा यूजर चार्ज का पैसा

आगरा: नगर निगम में 2019 में यूजर चार्ज घोटाले के बाद अब अधिकारी फुल प्रूफ प्लान तैयार कर रहे हैं. इसके लिए नगर निगम ऐसी कंपनियों से निविदा आमंत्रित करने जा रहा है जो शहर में यूजर चार्ज वसूलने के लिए तैयार हैं. वर्तमान स्थिति में नगर निगम शहर से यूजर चार्ज वसूल नहीं कर पा रहा है.

नगर निगम ने डोर टू डोर टू कूड़ा कलेक्शन के लिए स्वच्छता कारपोरेशन कंपनी के साथ करार किया है. कंपनी शहर में कचरा उठा रही है. शासन के निर्देशों के मुताबिक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में नगर निगम को उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज भी वसूल करना है. इसके लिए नगर निगम ने यूजर चार्ज की दरें पहले से तय कर दी हैं. नगर निगम के पास यूजर चार्ज वसूली के लिए संसाधन नहीं हैं. कुछ वर्ष पहले नगर निगम ने यूजर चार्ज वसूली के लिए उन्हीं कंपनियों को जिम्मेदारी दी थी जो कूड़ा कलेक्शन कर रही थीं, लेकिन उन कंपनियों ने जनता से पैसा तो वसूल किया, लेकिन नगर निगम के खजाने में धनराशि जमा नहीं की थी. इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम अपने कर्मचारियों से वसूली कराने की योजना बनाई, लेकिन निगम सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों पर पहले से ही काम बोझ अधिक है. वे यूजर चार्ज की वसूली नहीं कर पा रहे हैं. सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि अब नगर निगम टेंडर जारी करने जा रहा है. इसके तहत निगम यूजर चार्ज वसूली की एक निश्चित धनराशि तय करेगा. जो कंपनी इच्छुक होगी और टेंडर की शर्तों का पालन करेगी. उसे निश्चित धनराशि प्रतिमाह नगर निगम में जमा करनी होगी और उसके बाद जो आय होगी उससे अपना खर्च उठाएगी. यूचर चार्ज की दरें निगम द्वारा निर्धारित होंगी.

2019 में हुआ यूजर चार्ज घोटाला: नगर निगम ने 2019 में 36 करोड़ का यूजर चार्ज घोटाला सामने आया था. तब यहां डोर टू डोर कूड़ा कलेकशन कर रही कंपनियों को ही यूजर चार्ज वसूल करने का अधिकार दिया गया था. कंपनियों ने जनता से तो यूजर चार्ज वसूल किया, लेकिन निगम के खाते में पैसा जमा नहीं कराया. उधर, निगम भुगतान भी करता रहा.

औद्योगिक और ताज क्षेत्र में कंपनी करेगी: सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि ताजमहल के दो किलोमीटर के दायरे में और यूपीएसआईडीसी में निजी कंपनी जेएस एनवायरो सफाई कार्य कर रही है. कंपनी को ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. कंपनी के टेंडर में यूजर चार्ज वसूली का प्रावधान है. इन क्षेत्रों में जेएस एनवायरो ही काम करेगी.

Next Story