उत्तर प्रदेश

डंपर चोरी के मामले में आगरा का आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
26 Oct 2026 1:01 PM IST
डंपर चोरी के मामले में आगरा का आरोपी गिरफ्तार
x
डंपर चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली औरैया पुलिस ने चोरी के डंपर की ट्रॉली बरामद करते हुए आगरा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नीले रंग की 12 पहिया डंपर ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त छह पहिया हॉर्स (ट्रक डंपर) बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि थाना कोतवाली औरैया में चोरी के मामले में मु0अ0सं0 713/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी हुई डंपर ट्रॉली की बरामदगी के लिए पुलिस टीम जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र के भाऊपुर हाईवे रोड ओवरब्रिज के पास से आरोपी तेज सिंह (45) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी तेज सिंह पुत्र जगत सिंह मूल रूप से मकान नंबर 60, ग्राम पलोखरा, थाना मंसुख का पुरवा, पुलिस कमिश्नरेट आगरा का निवासी है। वह वर्तमान में आगरा के कस्बा पिनाहट में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story