- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra :15 वर्षीय साली...
उत्तर प्रदेश
Agra :15 वर्षीय साली का उसके ही जीजा ने किया अपहरण ,एक लाख रुपये की राखी डिमांड
Tara Tandi
1 July 2024 4:49 PM IST

x
Agra आगरा : आगरा में भगवान टाॅकीज चौराहे से 15 वर्षीय साली का उसके ही जीजा ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो वे दहशत में आ गए। इसके बाद जब पता चला कि अपहरण करने वाला कोई और नहीं उनका दामाद ही है, तो हैरान रह गए। इसके बाद घरवालों ने आरोपी से बात की, तो उसने साली को मुक्त करने के एवज में एक लाख रुपये की डिमांड रख दी। इतना ही नहीं रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले में पीड़ित पिता ने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है।
किशोरी का परिवार नाई की मंडी इलाके में रहता है। पिता मजदूरी करते हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी कबाड़ बीनने का काम करती है। 23 जून को भगवान टाॅकीज पर थी। उसके साथ 7 साल की नातिन भी थी। वहां दामाद मुकेश भी पहुंच गया। उसका भाई भी साथ में था। वह पलवल, हरियाणा में रहता है। बेटी को अपने साथ ले गए। नातिन को छोड़ गया। उसने घर आकर जानकारी दी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि दामाद छोटी बेटी को घर भेजने के लिए 1 लाख रुपये मांग रहा है। कहा कि रुपये दोगे तभी बेटी जिंदा मिलेगी। धमकी दी है कि उन्होंने कुत्ते पाल रखे हैं, उनसे कटवा देंगे। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। थाना न्यू आगरा प्रभारी का कहना है कि आरोपी किशोरी का जीजा है। उसकी तलाश की जा रही है।
TagsAgra 15 वर्षीय सालीजीजा किया अपहरणएक लाख रुपयेराखी डिमांडAgra 15 year old sister in law kidnapped by brother in lawdemand one lakh rupeesRakhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





