- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अग्निपथ योजना : पुलिस...
उत्तर प्रदेश
अग्निपथ योजना : पुलिस ने अब तक 18 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ritisha Jaiswal
19 Jun 2022 5:27 PM GMT

x
अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को नगर में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एसओ जयशंकर मिश्र की तहरीर पर 35 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को नगर में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एसओ जयशंकर मिश्र की तहरीर पर 35 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह करीब नौ बजे 300 से अधिक की संख्या में मनबढ़ युवक सड़क पर उतर आए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मनबढ़ों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उन पर हमलावर हो गए। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।
मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए, किगिनल लॉ एमेंडमेंट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरी ओर पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक उमाशंकर मद्धेशिया की तहरीर पर भी 3-4 लोगों पर लूट सहित 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नाम प्रकाश में आने पर संख्या बढ़ाया जा सकता है।
Tagsअग्निपथ योजना

Ritisha Jaiswal
Next Story