- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जीत के बाद जसवंतनगर...
उत्तर प्रदेश
जीत के बाद जसवंतनगर में डिंपल ने कह दिया कुछ ऐसा...सभी बजाने लगे ताली, जमकर हुई नारेबाजी
Shantanu Roy
25 Dec 2022 12:14 PM GMT

x
बड़ी खबर
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचीत सांसद डिंपल यादव जब भी जनता के बीच जाती है, तो कुछ चर्चाएं आम हो जाती है। ऐसा ही एक संबोधन डिंपल यादव का चर्चाओं में है। दरअसल शुक्रवार को डिंपल यादव ने जसवंतनगर में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान चाचा शिवपाल यादव और अखिलेश यादव भी मौजूद थे। मैनपुरी लोकसभा के जसंवत नगर विधान सभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद देते हुए डिंपल यादव ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंच से डिंपल यादव ने कुछ ऐसा कहा कि कुछ लोग मंच से तालियां बजा रहे थे, तो कुछ लोग नारेबाजी करने लगे। अब ये बयान उनका काफी चर्चा में छाया हुआ है। बता दें कि जब से मैनपुरी लोकसभा चुनाव डिंपल यादव ने जीता है। उसके बाद से ही लगातार वो अपने लोकसभा सीट के उन अलग- अलग जगहों पर जा रही है और लोगों को धन्यवाद भी कर रही है। इससे साफ है कि डिंपल यादव अब जमीन पर उतर कर काम करना चाहती है।
ताकि 2024 में जब लोकसभा का चुनाव हो तो इसका उन्हें दोबारा फायदा मिल सके। वहीं आज कल अखिलेश यादव भी जमीन पर उतरे दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अखिलेश भी जानते हैं कि सपा को मैनपुरी की जीत ने अलग ऊर्जा के साथ संजीवनी बूटी दे दी है। अब देखना होगा की आने वाले दिनों में अखिलेश यादव और डिंपल यादव इस संजीवनी बुटी का कितना फायदा उठाते हैं। क्योंकि मैनपुरी की ये जंग तो सेमीफाइनल थी। अभी 2024 में फाइनल बाकी है। हालांकि अखिलेश दावा कर चुके हैं, कि अब 2024 भी जीतेंगे और 2027 में भी बाजी मारेंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 617625 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह के खाते में 329489 वोट आए। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।
Next Story