उत्तर प्रदेश

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, जताई ख़ुशी

Tara Tandi
24 Aug 2023 9:59 AM GMT
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, जताई ख़ुशी
x
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की खुशी में बुधवार को जन्में अपने बच्चे का नाम दंपती ने विक्रम रखा है। यह बच्चा एक निजी अस्पताल में पैदा हुआ है। इसके पिता गौरव शर्मा और मां श्वेता शर्मा हैं। माता-पिता का कहना है कि बच्चे का जन्म सुबह 7:12 बजे हुआ तभी से उन्होंने सोच लिया था कि यदि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो जाती है तो वे अपने बच्चे का नाम विक्रम ही रखेंगे। चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिला। लोग ढोल बजाकर खुशियां मनाते नजर आए। वहीं मेरठ के दंपती ने खुशी से अपने नवजात बेटे का नाम भी विक्रम रख दिया। उनका कहना है कि उनके लिए यह दोहरी खुशी का दिन है।
मेरठ के विजय नगर के रहने वाले वर्मा परिवार के लिए बुधवार का दिन खुशी लेकर आया। परिवार में दो बेटियों के बाद सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर ईव्ज चौराहे पर स्थित जिंदल नर्सिंग होम में बेटे का जन्म हुआ। बेटे का जन्म होने पर उत्साहित वर्मा परिवार ने उसी समय तय कर लिया कि अगर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई तो वह बेटे का नाम विक्रम रखेंगे। शाम को चंद्रयान की सफलता के बाद माता श्वेता वर्मा, पिता गौरव वर्मा ने बच्चे का नाम विक्रम रखा।
पिता बोले-बड़ा होकर देश का नाम रोशन करेगा बेटा
वर्मा परिवार में 23 अगस्त की सुबह बच्चे का जन्म हुआ। शाम को चांद पर लैंडिंग सफल रही तो बच्चे का नाम रखा गया विक्रम। दरअसल, चंद्रयान के लैंडर का नाम विक्रम ही है। इस परिवार ने पहले ही तैयारी कर रखी थी कि बेटा हुआ तो विक्रम लैंडर के नाम पर रखेंगे।
बच्चे के पिता गौरव ने कहा कि विक्रम के चांद पर उतरने से जैसे दुनिया में देश का नाम हो रहा है उसी तरह मेरा बेटा विक्रम बड़ा होकर देश का नाम करेगा, इसी कामना के साथ उसका नामकरण विक्रम किया है।
Next Story