उत्तर प्रदेश

इत्र कारोबारी के बाद आया नामी खाद्य तेल निर्माता का नंबर, छापा जारी

jantaserishta.com
29 Dec 2021 8:40 AM IST
इत्र कारोबारी के बाद आया नामी खाद्य तेल निर्माता का नंबर, छापा जारी
x
जीएसटी की चोरी का आरोप।

कानपुर: यूपी (UP) के कानपुर (Kanpur) में इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के यहां भारत की अब तक की सबसे बड़ी कैश (Cash) बरामदगी के बाद जहां ये मामला पूरे देश की सुर्खियों में बना हुआ है वहीं इस कामयाबी से उत्साहित भारतीय एजेंसियों की छापेमारी लगातार जारी है. इस बीच कानपुर से एक और बड़ी खबर ये आई है कि डीजीजीआई (DGGI) की टीम ने शहर के एक नामी खाद्य तेल निर्माता के आवास पर छापेमारी (Raid) की है.

कानपुर में काले धन का एक और 'कुबेर'?
डीजीजीआई (DGGI) की टीम ने जिस खाद्य तेल निर्माता के आवास पर छापा मारा है वो शहर के सबसे महंगे और हाईप्रोफाइल इलाकों में से एक सिविल लाइन्स में रहता है. उसके आवास के बाद ऑफिस में भी एक टीम पहुंची थी. रेड (Raid) मारने गई टीम अब सभी कागजातों को कब्जे में लेने के बाद खरीद और बिक्री का मिलान कर रही है.
जीएसटी की चोरी का आरोप
आपको बता दें कि जीएसटी (GST) चोरी के मामले में ये छापेमारी की कार्रवाई की गई है. वहीं बीती रात ही लखनऊ जीएसटी की टीम इस बड़े व्यापारी के कागजात अपने कब्जे में ले रवाना हो गई थी. गौरतलब है कि कानपुर में काले धन के कुबेर जैन का कच्चा चिट्ठा क्या खुला मानों पूरे यूपी में जमाखोरी और टैक्स की चोरी करने वालों की शामत आ गई.
पूरे यूपी में सिर्फ एक ही चर्चा
पूरे शहर से लेकर देश के कोने-कोने में सिर्फ अकूत दौलत मिलने की चर्चा है. सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को लेकर लगातार मीम बन रहे हैं. वहीं लोगों का ये भी कहना है कि नोटबंदी के बाद इतना कैश मिलना ये बताता है कि सरकार भले ही कितने कड़े कानून बना ले लेकिन कुछ कारोबारी नियमों को तोड़कर अपना भंडार भरने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story