- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मां-बाप के कत्ल के...
मां-बाप के कत्ल के बाद भाई की भी हत्या का रचा षड़यंत्र

उत्तर प्रदेश: यूपी के कानपुर में गोद ली बेटी ने मां-बाप के कत्ल के बाद भाई की भी हत्या का षड़यंत्र रचा था लेकिन कीटनाशक मिला जूस पीने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। मां-बाप के बाद भाई के कत्ल को भी तैयार थी कोमल, इस वजह से बच गई जान माता-पिता का कत्ल करने के बाद कोमल ने प्रेमी रोहित के साथ भाई अनूप को भी मारने का षड्यंत्र रचा था। शाम को उसने अनार का जूस बनाया और उसमें कीटनाशक मिलाकर पिता मुन्नालाल और मां राजदेवी संग भाई अनूप को भी पिलाया था। इसे पीने के बाद अनूप को अचानक चक्कर आने लगा और वह ऊपर कमरे में सोने गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था और इसी वजह से उसकी जान बच गई। हत्यारोपित रोहित उस तक पहुंच ही नहीं पाया।





