उत्तर प्रदेश

ताजनगरी में गर्मी और उमस के बाद बादल रिमझिम बरसे तो मौसम हुआ सुहाना

Teja
30 Jun 2022 1:48 PM GMT
ताजनगरी में गर्मी और उमस के बाद बादल रिमझिम बरसे तो मौसम हुआ सुहाना
x
मौसम हुआ सुहाना

आगरा में गुरुवार सुबह हुआ। काले बादल मध्यम गति से बरसना शुरू हुए तो गर्मी और उमस से राहत मिली गई। हालांकि आगरा में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ने के कारण अगले तीन दिनों में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार हैं।

बुधवार को दिनभर छाए रहे बादल
ताजनगरी में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे पहले मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर रहा। पूरे दिन उमस के कारण लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में मौसम बदल गया।
अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार बने रहेंगे। मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिससे आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 30 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। एक जुलाई तक मौसम राहत भरा रह सकता है।



Next Story