- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला से दुष्कर्म के...
उत्तर प्रदेश
महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी फोटो वायरल करने की दे रहे थे धमकी, पुलिस ने भेजा जेल
Admin4
12 Dec 2022 12:12 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो एक महिला को दुष्कर्म के बाद फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। आरोपियों ने महिला को उसके मायके से बुलाया था, और फिर जंगल में ले गए थे जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक छपार निवासी एक व्यक्ति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वो मिमलाना रोड पर मजदूरी करता था। अब राणा चौक पर काम करता है। उनके साथ कूकड़ा निवासी अजय और वहलना निवासी बोबी भी काम करते थे। अब दोनों काम छोड़ चुके है। बताया कि उसकी ससुराल सिखेड़ा थाना इलाके के एक गांव में है। उसकी पत्नी मायके गई थी। एक दिन अजय ने उसकी पत्नी को सूचना दी कि उसके पति का हाथ मशीन में आकर घायल हो गया है, वो जल्द आ जाएं।
तहरीर में बताया था कि महिला को जट मुझेड़ा बुलाया गया, जहां से अजय उसे बाइक पर बैठाकर तिगरी के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी बोबी ने फोटो खींच लिए। महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया जाने लगा। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

Admin4
Next Story