- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीएम मोदी के संबोधन के...
उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी के संबोधन के बाद वाराणसी में बंटीं मिठाइयां, लोगों में दिखा उत्साह
SHIDDHANT
21 Sept 2025 11:30 PM IST

x
Vranasi वाराणसी: देश में 22 सितंबर से जीएसटी स्लैब में हुए सुधार की नई दरें लागू होंगी। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए इन सुधारों को बचत उत्सव करार दिया और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। पीएम मोदी के संबोधन से उत्तर प्रदेश के वाराणसी, शाहजहांपुर और अमेठी में लोगों में उत्साह देखा गया। वाराणसी में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की, जबकि अन्य शहरों में व्यापारियों और आम नागरिकों ने इस कदम को राहतकारी बताया। वाराणसी के स्थानीय निवासी राम गोपाल सिंह एक व्यापारी हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। जीएसटी स्लैब में कमी देश के लिए गर्व की बात है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स बचेगा और सभी को लाभ होगा। हम निश्चित रूप से बचत उत्सव मनाएंगे। अमित सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जीएसटी सुधारों से हर परिवार को बचत होगी। पहले इनकम टैक्स में छूट दी, अब जीएसटी में कमी की। यह आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है।
दिनेश ने रियल एस्टेट सेक्टर पर जीएसटी सुधार के प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह सुधार रियल एस्टेट के लिए भी राहतकारी है। 25 से 30 हजार रुपए मासिक कमाने वाले लोग अब घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आम नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिली है। शरद, जो एक किसान का बेटा है, ने उत्साह जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए महाबचत उत्सव है। मैं महीने में 40 हजार रुपये कमाता हूं, और इस सुधार से मुझे सबसे ज्यादा लाभ होगा। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। सोनी ने कहा कि सर्विस क्लास के लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। हमें भी बचत होगी।
शाहजहांपुर और अमेठी में भी हर्षोल्लास देखने को मिला।
शाहजहांपुर के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबके फायदे की बात की। लगभग हर चीज पर जीएसटी कम कर दिया गया है, जिससे व्यापारी बहुत उत्साहित हैं और हम भी खुश हैं। अमेठी में व्यापार मंडल से जुड़े अखिलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं। जीएसटी सुधारों से व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा।
Tagsजीएसटी सुधार 2025प्रधानमंत्री मोदीबचत उत्सवस्वदेशी वस्तुएंउत्तर प्रदेशवाराणसीशाहजहांपुरअमेठीआम नागरिक राहतव्यापारिक प्रतिक्रियारियल एस्टेट प्रभावनवरात्रि उत्सवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





