- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवती से छेड़छाड़ के...
उत्तर प्रदेश
युवती से छेड़छाड़ के बाद आरोपी बोले – “सभी महिलाएं मां-बहन हैं”
Saba Naaz
18 Jun 2025 4:16 PM IST

x
Meerut मेरठ : हरिद्वार में महिला बाइकर्स से छेड़छाड़ और स्टंट करने वाले तीन आरोपियों ने पुलिस सख्ती के बाद थाने में कान पकड़कर बोले- सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें है।
हमें माफ कर दीजिए, दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा। पहले छेड़खानी और स्टंट करने के बाद माफी मांगते हुए आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को बख्शेंगे नहीं। शरारती तत्वों पर निगरानी के लिए हाईवे पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि शनिवार रात हरिद्वार के मंगलौर थानाक्षेत्र के नारसन के पास महिला बाइकर्स जा रही थीं।
उनसे आगे चल रही ईको कार सवार युवक बिना कपड़े ही महिला बाइकर्स पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए उन्होंने बार-बार परेशान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मेरठ पुलिस से संपर्क साधा। डीआईजी मेरठ रेंज के निर्देश पर पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। गाड़ी मालिक पल्लवपुरम फेज दो डबल स्टोरी निवासी देवेंद्र, राहुल और सोफीपुर निवासी निखिल को पल्लवपुरम फेज दो स्थित बिजलीघर के पास से पकड़ लिया। टीपीनगर निवासी अक्षय और सिवाया निवासी प्रवेश अभी हाथ नहीं आए हैं।
वहीं, पुलिस की सख्ती के बाद पकड़े गए आरोपियों ने थाने में कान पकड़कर कहा-सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें है। एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।
घटना के बाद बाइकर्स ने अपना मोबाइल निकाला और युवकों की हरकत को कैद कर लिया। युवकों की गाड़ी के पीछे-पीछे महिला बाइकर्स चल रही थीं। मोबाइल में वीडियो बना रही महिला बोल रही है कि फीमेल राइडर देखकर कार सवार ऐसी हरकत कर रहे हैं। पुलिस इनका तुरंत चालान करें। अब तो यह युवक शर्ट निकालकर गाड़ी से बाहर भी आ गए हैं। शायद इनको गर्मी लगी है। इन बंदों की हरकत तो देखिए, ऑन कैमरे में भी इतना दुस्साहस है।
रात में मैं इनको बोल भी नहीं सकती। ये यूपी के बदमाश उत्तराखंड में ऐसी हरकत कर रहे हैं। मैं इनकी गाड़ी का नंबर ले लेती हूं। इनकी हरकत तो रिकाॅर्ड हो रही है। स्थिति ऐसी है कि रात में सड़क पर निकलना पड़ा, मैं अभी उत्तराखंड पहुंच रही हूं। गुंडागर्दी करनी है तो यूपी में करें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपियों की करतूत नजर आ रही हैं। मां-बेटी से बदसलूकी करने वालों को शिकंजा कसा जा रहा हैं। पुलिस ने 24 घंटे से पहले हरिद्वार में छेड़छाड़ और स्टंट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsयुवतीछेड़छाड़आरोपीमहिलाएंमां-बहनYoung girlmolestationaccusedwomenmother-sisterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





