- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजम खान से मुलाकात के...
उत्तर प्रदेश
आजम खान से मुलाकात के बाद स्थानीय नेताओं से मिले अखिलेश यादव
SHIDDHANT
8 Oct 2025 10:12 PM IST

x
Bareli बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे। सपा नेता आजम खान के घर पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। वहीं, रामपुर से वापसी के समय अखिलेश यादव ने बरेली में स्थानीय नेताओं से भी बातचीत की। सपा अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि जनता के बीच जाने की जरूरत है। पूरी तरह से सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश वोटर लिस्ट से गरीब मतदाताओं के नाम काटने की है। इसलिए भाजपा के लोगों के प्रति पूरी सतर्कता बरतें।
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश यादव ने स्थानीय नेताओं से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के बीच रहती है। सपा का सिद्धांत ही जनता के बीच रहना है। अखिलेश ने सपा नेताओं से भाजपा के प्रति जनता को सजग करने के लिए कहा, क्योंकि भाजपा वोटर लिस्ट से गरीब और मेहनतकश लोगों के नाम काटना चाहती है। इस दौरान सपा ने आधार कार्ड रखने वाले लोगों का नाम फिर से वोटर लिस्ट में जोड़ने की मांग की।
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को रामपुर पहुंच कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मोहम्मद आजम खान के रामपुर स्थित आवास पर मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले अखिलेश यादव के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर आजम खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जौहर विश्वविद्यालय से दोनों नेता आवास पर पहुंचे।
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के दरख्त हैं। हमारा साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा। हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि पुराने नेताओं और नेताजी के साथ के लोगों की बात ही अलग है।
Tagsअखिलेश यादवआजम खानसपारामपुरबरेलीजनता के बीच सक्रियतावोटर लिस्टगरीब मतदाताराजनीतिक मुलाकातमौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालयपार्टी रणनीतिसोशल मीडियाभाजपाचुनाव तैयारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





