- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी के बाद दुल्हन ने...
उत्तर प्रदेश
शादी के बाद दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड कि दूल्हे के उड़ गए होश
Admin2
6 July 2023 12:58 PM GMT

x
बरेली | कभी-कभार शादी के बाद ऐसे किस्से सुनने को मिल जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ताजा मामला बरेली का है। जहां शादी के 25 दिन बाद विवाहिता ने ऐसा कांड कर दिया, जिसे सुनकर ससुरालियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, विवाहिता अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं साथ में सारे जेवर भी ले गई। सुबह जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, सिरौली कस्बे के व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह 10 जून को किया था। खुशी-खुशी विदा होकर वह अपनी ससुराल गई, लेकिन चार जुलाई को उसके दामाद ने कॉल की। बताया कि उसकी नवविवाहिता बेटी रात में बिन बताए घर से माल जेवर लेकर गायब हो गई है। सुबह जब वे लोग जागे तब उसकी जानकारी हुई। उन लोगों ने विवाहिता को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। दामाद की बात सुनकर ससुर के होश उड़ गए। उसने विवाहित बेटी की सब जगह खोजबीन करने के बाद थाने में तहरीर दी।
तहरीर में बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी को सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी मोनिस और अजीम बहला फुसलाकर ले गए हैं। दोनों दूसरे समुदाय के हैं। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। बेटी की इस हरकत से पिता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Admin2
Next Story