उत्तर प्रदेश

लखीमपुर के बाद अब दिल्ली के जंतर मंतर की तरफ बढ़ा किसानों का काफिला, दिल्ली बॉर्डर पर अलर्ट जारी

Shantanu Roy
22 Aug 2022 11:37 AM GMT
लखीमपुर के बाद अब दिल्ली के जंतर मंतर की तरफ बढ़ा किसानों का काफिला, दिल्ली बॉर्डर पर अलर्ट जारी
x
बड़ी खबर
नोएडा। किसान नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में आज से किसानों के काफिले ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया गया है। यहां भारी तादाद में किसानों को आना शुरू हो गया हैं। इस दौरान दिल्ली बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इतना ही नहीं किसानों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली जाम की समस्या से भी गुजर रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू
बता दें कि अब किसान संयुक्त मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में धरना समाप्त कर आज से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू करने का ऐलान किया है। दिल्ली में रविवार शाम से ही किसान पहुंचने लग गए थे। बताया जा रहा है कि नोएडा-दिल्ली (चिल्ला बॉर्डर) पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुबह से ही दिल्ली में वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। काफी देर तक हजारों की तादाद में वाहन जाम में फंसे रहे।
दिल्ली के इन बॉर्डरों पर नाकेबंदी
-गाजीपुर बॉर्डर-बदरपुर बॉर्डर-टिकरी बॉर्डर-कोंडली बॉर्डर-गुरुग्राम बॉर्डर-लोनी बॉर्डर-चिल्ला बॉर्डर
-चिल्ला बॉर्डर पर लगा जाम
लखीमपुर कांड में क्या हुआ था?
गौरतलब 3 अक्टूबर 2021 को गृह राज्य मंत्री के पैतृक घर बनवीर पुर में दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जाना था। वहीं, किसान तिकुनिया के अग्रवाल इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंसा भड़का दी गई। इसमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में 4 किसान और गृह राज्य मंत्री के पुत्र समेत 14 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था।
Next Story