उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बाद बागपत में कई जगहों पर गिरा मकान का छत, लोगो में ख़ौफ़

Admin Delhi 1
25 Sept 2022 11:39 AM IST
भारी बारिश के बाद बागपत में कई जगहों पर गिरा मकान का छत, लोगो में ख़ौफ़
x

सिटी न्यूज़: वेस्ट यूपी में इस बार बारिश कहर बनकर आया है। 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश में कई जिलों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बाद बागपत में मकान की दीवार गिर गई है। जिले में तमाम जगहों पर दीवार गिरने से महिला बच्चे समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद बारिश में लोग घर में सोने से कतरा रहे हैं।

आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल: 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण गुरुवार की रात को मिलाना गांव में मकान गिर गया। इस हादसे में घर में सो रहे परिवार के लोग घायल हो गए हैं। मकान गिरने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों का इलाज अस्पताल में करवाया गया। तेज गति से आए तूफान और बारिश में घर की दीवार गिरने से लाखों रुपए का सामान दबकर नष्ट हो गया है।

इन जगहों पर गिरा छज्जा: दूसरी घटना शनिवार की है। चांदनी नगर में शाम के समय मूसलाधार बारिश में मकान का छज्जा धाराम से नीचे गिर गया। यह मकान भागीरथ नाम के युवक का था। छज्जा गिरने के दौरान नीचे खड़ी महिला घायल हो गई है। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा मंडी टटीरी के सूरजपुर निवासी छम्मा का मकान लेंटर गिर गया है। जिसमें वह घायल हो गई है। इस बार बरसात जिले के अलावा अन्य जगहों ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

पूरे एनसीआर में आफत: बारिश ने ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में आफत मचा रखी है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में 4 मकान गिर गए हैं। जिसमें से धनसिया गांव में 3 मकान और अस्तौली गांव में एक मकान गिरने की सूचना मिली है। हालांकि मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इसमें 4 परिवार बेघर हो गए हैं।

आंखों के सामने टूटा घर: अस्तौली गांव के निवासी कालू का कहना है कि वह बीती रात करीब 9:30 बजे अपने पूरे परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। उसी दौरान तेज बारिश के कारण अचानक उनके घर की दीवार में दरार आने लगी। तभी वह अपने पूरे परिवार के साथ फटाफट बाहर निकले। घर से बाहर निकलते ही उनका पूरा घर टूटकर गिर गया।

साभार - नितिन पाराशर

Next Story