- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi में कोर्ट...
उत्तर प्रदेश
Bhadohi में कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवक की मौत
Tara Tandi
21 May 2025 12:22 PM IST

x
Bhadohi भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो बच्चों के पिता और एक युवती ने अदालत में विवाह के बाद गांव से निष्कासन के फरमान से आहत होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चौरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात कंधिया रेलवे क्रासिंग के पास हुई। दोनों वाराणसी से ऊंचाहार जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूद गए। मृतक की पहचान रोहित कुमार यादव (28) और घायल युवती की पहचान काजल गौतम (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार यादव की शादी निशा देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। रोहित और काजल करीब एक साल से एक दूसरे से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। शनिवार को रोहित और काजल दोनों घर से निकल गए थे।
रमेश कुमार ने बताया कि दोनों की अलग जाति और रोहित के पहले से शादीशुदा होने को लेकर उसकी पत्नी निशा देवी ने एक शिकायती पत्र भी उप जिलाधिकारी अरुण गिरी को सोमवार को दिया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले घर से निकले रोहित और काजल ने सोमवार को अदालत में विवाह कर लिया और मंगलवार देर शाम सोनहर महुवा पट्टी स्थित घर पहुंचे जहां दोनों को देख उनके परिजनों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया और तुरंत गांव छोड़कर जाने को कहा। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए और ट्रेन के सामने कूद गए।
TagsBhadohi कोर्ट मैरिजबाद प्रेमी युगलट्रेन आगे लगाई छलांगयुवक मौतBhadohi court marriageafter that the loving couple jumped in front of the trainthe young man diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





