उत्तर प्रदेश

ससुराल से बेदखल होने के बाद कुछ बेटियां मौत को गले लगा रही हैं

Sonam
3 July 2023 6:57 AM GMT
ससुराल से बेदखल होने के बाद कुछ बेटियां मौत को गले लगा रही हैं
x

दिल्ली :ससुराल में महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान को बनाए रखने के उद्देश्य से दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू है। मगर हर दिन कोई न कोई बेटी दहेज उत्पीड़न का शिकार हो रही है। ससुराल की चौखट से बिटिया थाना-कोतवाली में पहुंचकर मदद की गुहार लगाने को विवश हैं।

अभी तीन माह पहले ही उपासना का विवाह हुआ था। लेकिन, उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और मारपीट कर उसे मायके जाने को मजबूर कर दिया। अब वह मायके में रहकर बिलख रही है। माता-पिता को दुखी देखकर वह और अधिक विचलित हो रही है। मदद के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया है। वैसे दहेज का दंश झेलने वाली उपासना इस समाज में अकेली नहीं है। काफी संख्या में बेटियां दहेज उत्पीड़न झेल रही हैं। कई ने तो ससुराल छोड़ दी तो किसी को ससुराल वालों ने पीटकर मायके खदेड़ दिया। कुछ ने मौत को गले लगाया तो कई ने जीवन से समझौता कर ससुराल के ताने सुनने की आदत बना ली। बेटियां ससुराल में कितने दंश झेल रही हैं, इसका बखान करना मुश्किल है लेकिन, सवाल यह है कि आज कानून प्रभावी है, शिक्षा का स्तर उठा है। इंटरनेट के युग में समाज के बीच से पुरानी कुप्रथाओं का अभाव हुआ है, फिर भी दहेज उत्पीड़न को न तो रोका जा सका है न ही कम हुआ।

प्रकरण-1 : अलबीना शेख सराय की अक्सानूर ने पति हम्माद नईम व ससुर हाजी मोहम्मद नईम समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामली दर्ज कराया। उसकी शादी एक होटल में आठ मार्च 2019 को हुआ था। उसका दावा है कि इस दौरान 20-25 लाख रुपये भी पिता ने खर्च किए थे। लेकिन दहेज से नाखुश ससुराल वाले अतिरिक्त 35 लाख रुपये और कार मांगने लगे। इस बीच विवाहिता ने बेटे को जन्म भी दिया था। मांग पूरी नहीं हुई तो पीटकर बच्चे समेत उसे ससुराल वालों ने 17 अक्टूबर 2022 को घर से खदेड़ दिया। विवश होकर उसने 16 जून को ही ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण-2 : सिविल लाइंस क्षेत्र में नौगजा की जियारत के पास की सपना ने महिला थाने में आठ जून को ही पति कमल सिंह, ससुर कृष्ण गोपाल, सास माया देवी, तीन देवर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कराया। उसकी ससुराल अमरोहा में डिडौली क्षेत्र के नन्हेडा राजपूत गांव में है। उसका विवाह 21 मई 2021 में ही हुआ था। विवाह के बाद ससुराल वाले उसको 10 रुपये और इतनी ही कीमत के भूखंड के लिए परेशान करने लगे। उसको पीटकर घर के कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर मायके वाले यूपी डयल-112 पुलिस संग बिटिया की ससुराल पहुंचे लेकिन, बात नहीं बनी।

प्रकरण-3 : मूंढापांडे के भदासना की मनीषा ने 12 जनवरी को पति भाष्कर सिंह, जेठ अमित सिंह, सास उर्मिला समेत पांच के विरुद्ध महिला थाने में केस दर्ज कराया। उसकी ससुराल संभल में बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में है। उसका विवाह 20 जनवरी 2014 को हुआ था। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे विवाहिता को मारते-पीटते थे। उसे गर्भ ठहरने पर पति, सास व ननद जबरन दवा खिला देते थे। इस वजह से 27 अक्टूबर 2022 को मनीषा को ससुराल वालों ने पीटकर घर से खदेड़ दिया। वह ससुराल वाले गांव में रोती-बिखलती भटक रही थी। किसी तरह से भतीजे शिवम को सूचना दी तो वह मनीषा को मायके ले आया।

Next Story