उत्तर प्रदेश

आपसी विवाद के बाद दो सगी बहनों ने डाई पी, एक की मौत

Kajal Dubey
26 July 2022 8:53 PM IST
आपसी विवाद के बाद दो सगी बहनों ने डाई पी, एक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद दो सगी बहनों ने डाई पी ली। जिससे एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात कंचन (22) और बहन प्रिया में सूट पहनने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने डाई पी ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन परिजन दोनों बहनों को अस्पताल लेकर गए। जहां मंगलवार सुबह कंचन की मौत हो गई। वहीं प्रिया की हात गंभीर बताई जा रही है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story