- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shri Ram जन्मभूमि...
Shri Ram जन्मभूमि ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल, अहम फैसले हुए

Ayodhya अयोध्या : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इसके साथ ही पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है।
ट्रस्ट की यह बैठक हाल के दिनों में राम मंदिर से जुड़े दान और चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने इन घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का निर्णय लिया।सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि पारदर्शिता और व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीडिया को निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।ट्रस्ट की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि आगे आने वाले समय में प्रशासनिक संरचना को और अधिक प्रभावी बनाने पर काम किया जाएगा, ताकि राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े सभी कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।
राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े विकास कार्यों और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ऐसे में इस बैठक में लिए गए निर्णय को संगठन के भीतर एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल ट्रस्ट की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सभी गतिविधियां निर्धारित योजना के अनुसार ही आगे बढ़ती रहेंगी और किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।





