उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक पर लगातार दूसरे दिन चला प्रशासनिक हंटर, पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

jantaserishta.com
20 May 2022 3:53 PM GMT
पूर्व विधायक पर लगातार दूसरे दिन चला प्रशासनिक हंटर, पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र पर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रशासनिक हंटर चला। पुलिस ने दूसरे दिन एक करोड़ 88 हजार से अधिक की संपत्ति को कुर्क की है। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई।

विजय मिश्र तथा उनके भतीजे डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र का ऊंज थानाक्षेत्र नवधन में दो मंजिला मकान, चहारदीवारी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर इसे कुर्क कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि कुर्कु की गई संपत्ति की कीमत लगभग एक करोड़ 88 लाख 93 हजार 291 रुपये आंकी गई है। बताया कि पूर्व विधायक का भतीजा मनीष मिश्रा भी उनके गैंग का शातिर सदस्य है। उसकी भी संपत्ति भी कुर्क की गई है। मनीष मिश्रा पर भी जिले के अलावा महाराष्ट्र समेत कुल 19 मामले दर्ज हैं।
भदोही। बाहुबली विजय मिश्र के खिलाफ गुरुवार को भी प्रशासन ने कार्रवाई की थी। 14 अलग-अलग वाहनों समेत कुल 46 लाख 10 हजार रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई थी। गैंग के छह सदस्यों पर प्रशासन का हंटर चला था। इस बीच, एक बार फिर शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। क्रम आगे भी जारी रहेगा।
Next Story