- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध ईंट भट्ठों पर चला...
उत्तर प्रदेश
अवैध ईंट भट्ठों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अधिकारियों ने की कार्रवाई
Admin4
3 Jan 2023 6:09 PM GMT

x
ओबरी। जिला प्रशासन के निर्देश पर संभल तहसील क्षेत्र में एक बार फिर से अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई शुरू हुई है। नायब तहसीलदार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने असमोली क्षेत्र के दो ईंट भट्ठे बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए। एक ईंट भट्ठे में दमकल की गाड़ी से पानी भी डलवाया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद से वैज्ञानिक अधिकारी सुनील कुमार चौहान और अनिल कुमार पुलिस बल के साथ सबसे पहले गांव चंदवार में हाजी हनीफ के चिश्ती शान ब्रिक वर्क्स पर पहुंचे।
अधिकारियों ने भट्ठे पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी दूसरे भट्ठे के नाम से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र बनवा लिया गया। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर भट्ठा चलवा दिया। नायब तहसीलदार ने जेसीबी से भट्ठे की पालटें नष्ट करा दीं। ईंट भट्ठा नष्ट करने के बावजूद फिर से संचालन न होने पाए इसीलिए भट्ठे में दमकल से पानी भी चलवाया।
अधिकारियों ने गांव रचैटा में केजीएन ईंट उद्योग पर दस्तक दी। जानकारी की तो मालूम हुआ कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं था। जिस पर इस भट्ठे को भी नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तमाम लोगों की भीड़ जुटी रही। नायब तहसीलदार ने कहा कि जो ईंट भट्ठे अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Admin4
Next Story