उत्तर प्रदेश

प्रशासन ने अफजाल अंसारी पर भी कसा शिकंजा, 15 करोड़ की अवैध संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू

Admin Delhi 1
24 July 2022 10:44 AM GMT
प्रशासन ने अफजाल अंसारी पर भी कसा शिकंजा, 15 करोड़ की अवैध संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
x

गाजीपुर न्यूज़: जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली बार अफजाल अंसारी पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम माचा में अफजाल अंसारी ने काफी जमीन खरीद रखी है। पुलिस व प्रशासन के लोग उस जमीन को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।सांसद अफजाल अंसारी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं और चर्चित राजनीतिज्ञ भी हैं। अभी तक सिर्फ मुख्तार के खिलाफ ही प्रशासनिक कार्रवाई हुई थी। गाजीपुर सांसद के खिलाफ यह बड़ा कदम पहली बार प्रशासन की ओर से उठाया गया है। भांवरकोल थाने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का जमावड़ा रविवार की सुबह से ही शुरू हो गया। बड़े अफसरों के आने के बाद पुलिस फोर्स गांवों में पहुंचीं। प्रशासन के अनुसार सांसद ने ग्राम माचा, धनेठा, खरडीहा, नसीरपुर में काफी जमीन खरीद रखी है।जिला प्रशासन के अनुसार करइल के चार प्रमुख गांवों में अकूत संपत्ति बटोर रखी जी जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ थी। इस मामले में प्रशासिनक कार्रवाई के क्रम में अवैध कमाई से खरीदी संपत्ति को कुर्क करने के लिए एसपी रोहन पी. बोत्रे सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।

पुलिस और प्रशासन की टीम सबसे पहले गाजीपुर के मांचा स्थित मुख्तार परिवार के खेत पर पहुंची। जहां पर दिलीप और मनोज आदि के नाम पर खेत है, यहां पर पांच बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में आई थी। अफजाल के लगभग 18 बीघे के फार्म हाऊस पर अभी नोटिस नही दी गई है। बताया गया कि उनकी पत्नी और बेटी के नाम पर पर ही यह संपत्ति है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अन्‍य संपत्तियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।

Next Story