- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दीपावली पर यात्रियों...
दीपावली पर यात्रियों के लिए खोली जाएंगी अतिरिक्त खिड़कियां

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का तो संचालन त्योहार पर किया ही जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से सबसे ज्यादा अनारक्षित टिकटों की बिक्री का लोड बढ़ जाता है। ऐसे में दीपावली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त खिड़कियां खोलने की तैयारी है। मौजूदा समय में स्टेशन पर टिकटों की बिक्री के लिए केवल दो अनारक्षित खिड़कियां खोली गई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर आने वाले दिनों में पांच खिड़कियों को खोल दिया जाएगा। इसके अलावा भारी संख्या में यूटीएस के जरिए भी यात्री आनलाइन अनारक्षित टिकट खरीदते हैं। इसके अलावा स्टेशन पर तीन आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें काम कर रही हैं। हाल ही में रेल प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार पर मौजूद एटीवीएम को यात्रियों की सुविधा के लिए ठीक कराया गया था।
मगर यह मशीन दोबारा खराब हो गई। रेल अधिकारियों का कहना है कि खराब हुई एटीवीएम को दीपावली से पहले दुरुस्त करा लिया जाएगा। रेल राजस्व में बढ़ोतरी के लिए ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ को मुस्तैद किया गया है, ताकि अनियमित टिकट व बिना टिकट चलने वाले यात्रियों से जुर्माना व किराया वसूला जा सके।
जहरखुरानी गिरोह पर रहेगी जीआरपी की नजर
त्योहार के मौके पर ट्रेनों के अंदर जहरखुरानी की घटनाओं में तेजी आ जाती है। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जीआरपी द्वारा बदमाशों पर निगाह रखी जा रही है। पूर्व में ट्रेनों व स्टेशनों पर घटना करने वाले बदमाशों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जीआरपी कर्मियों अत्याधुनिक डिवाइस दिए गए हैं। जिनसे वह यात्रियों को किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ खाने-पीने का सामान साझा न करने आदि संदेश यात्रियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं।