- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बंदूक की गोली से लेकर...
उत्तर प्रदेश
बंदूक की गोली से लेकर फाइटर जेट बनाने में जुटी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
SHIDDHANT
31 Aug 2025 8:24 PM IST

x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस बंदूक की गोली से लेकर फाइटर जेट बनाने में जुटी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित अदाणी डिफेंस एयरोस्पेस फैक्ट्री की गोली बनाने की क्षमता अगले कुछ महीनों में दोगुनी होने जा रही है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ आशीष राजवंशी ने कानपुर की यूनिट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से जुड़कर इस बात की जानकारी दी है। आशीष राजवंशी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में जो भी युद्ध हुए, उन सभी में इन्फेंट्री ने दूसरे देश की सीमाओं के पार जाकर युद्ध नहीं किया है और न ही फाइटर जेट दूसरे देश में जाकर हमले कर रहे हैं, बल्कि अब युद्धभूमि पूरी तरह से बदल चुकी है। उन्होंने सूचना तंत्र, मशीन एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यहीं युद्ध का स्वरूप है।
अब लड़ाई ड्रोन से लड़ी जा रही है। भविष्य में फाइटर जेट से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल होगा। साथ ही रोबोट तैयार हो रहे हैं, जोकि युद्ध के मैदान में खुद ही फैसला ले पाएगा। डिफेंस इंडस्ट्री के साथ साजो सामान खरीदने में अब डिफेंस मैन्युफैक्चर्स से बात की जा रही है। आशीष राजवंशी ने कहा कि साल 2047 में विकसित भारत के लिए डिफेंस सेक्टर को काफी तवज्जो दी जा रही है। अभी तक डिफेंस प्रोजेक्ट लगाने वालों को बैंकों से कर्ज नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार इस सेक्टर के लिए क्रेडिट लाइन खोलने जा रही है। गोला बंदूक के लिए कंपनी अगले कुछ सालों में 7000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। साथ ही कानपुर की इस फैक्ट्री में मिसाइल भी बनाई जाएगी, जिसके लिए 10 लाख डॉलर का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही बड़े कैलिबर, यानी बड़ी गोलियों का उत्पादन शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं, 'मेक इन इंडिया' के तहत यहां बुलेट प्रूफ जैकेट, ड्रोन, लड़ाकू विमान, हेलीकाप्टर व मिसाइल तक बनाई जाएंगी।
Tagsअदाणी डिफेंसकानपुर फैक्ट्रीगोली उत्पादनमिसाइल निर्माणड्रोन टेक्नोलॉजीमेक इन इंडियाडिफेंस सेक्टरआशीष राजवंशीAdani DefenceKanpur factorybullet productionmissile manufacturingdrone technologyMake in Indiadefense sectorAshish Rajvanshiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





