उत्तर प्रदेश

एक्टर वरुण धवन का कटा था चालान, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
20 April 2022 4:57 PM IST
एक्टर वरुण धवन का कटा था चालान, अब हुआ ये...
x

कानपुर: फिल्म एक्टर वरुण धवन का चालान आखिरकार कानपुर पुलिस ने निरस्त कर दिया है. दरअसल, कानपुर में शूटिंग करने पहुंचे वरुण धवन का बुलेट चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे. कानपुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर चालान काट दिया था, जिसको लेकर वह काफी ट्रोल हो रही थी.

कानपुर में शूटिंग करने गए फिल्म अभिनेता वरुण धवन की बाइक का चालान करके सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने आज चालान निरस्त कर दिया. ट्रैफिक डीसीपी संकल्प शर्मा का कहना है कि जिस बाइक का चालान हुआ था वो फ़िल्म की शूटिंग का मामला था, इसकी परमिशन भी उन्होंने ले रखी थी.
डीसीपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा ने कहा कि जांच में ये तथ्य समाने आने के बाद उस बाइक का चालान निरस्त कर दिया गया है. 16 अप्रैल को वरुण धवन कानपुर में अपनी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग कर रहे थे. उस समय वह अपनी बुलेट बाइक पर बिना हेलमेट यात्रा कर रहा था, जिस वजह से उनका चालान हो गया था.
खास बात है कि वरुण धवन की बाइक पर जो नंबर लगा था, वह उन्नाव के रहने वाले प्रमोद कुमार का था. वरुण धवन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसकी परमिशन भी थी इसलिए चालान को लेकर कानपुर पुलिस की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही थी. खुद हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और अन्नू अवस्थी ने भी चालान करने को गलत माना था.
महिला संगठनों ने भी इसे फिल्म का मामला बताकर आरोप लगाया था कि फिल्म में रेप और मर्डर के सीन होते है तो क्या पुलिस उस पर भी केस करेगी? इसके बाद पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने इसकी जांच के आदेश दिए थे. आज ट्रैफिक डीसीपी ने जांच में शूटिंग परमिशन को आधार मानकर चालान निरस्त कर दिया है.
डीसीपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा ने कहा, 'जिस बाइक का चालान हुआ था वो फ़िल्म की शूटिंग का मामला था, इसकी परमिशन भी उन्होंने ले रखी थी, जांच में ये तथ्य समाने आने के बाद उस बाइक का चालान निरस्त कर दिया गया है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story