उत्तर प्रदेश

एक्टर अक्षत उत्कर्ष मौत मामला: 2020 में फंदे से लटकती मिली थी लाश

Soni
1 March 2022 8:05 AM GMT
एक्टर अक्षत उत्कर्ष मौत मामला: 2020 में फंदे से लटकती मिली थी लाश
x

MBA करने के बाद बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का फैसला लिया। उसके साथ उसकी महिला मित्र नोयडा की रहने वाली स्नेहा भी रहती थी। अक्षत को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी मिल रहे थे। वह बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने को लेकर संघर्ष कर रहा था। स्नेहा भी एक्टिंग कर रही थी। घटना की रात अक्षत ने अपने पिता से कॉल कर बात भी किया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। स्नेहा ने उस समय मुम्बई पुलिस को बताया कि अक्षत अजीबो गरीब व्यवहार कर रहा था। रात को साथ मे डिनर करने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गयी थी। देर रात उसकी नींद अचानक से खुली तो उसने देखा कि हॉल में अक्षत फंदे से लटक रहा है। इसके बाद उसने 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। हालांकि मृतक के परिजन इस बयान से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने उसी समय हत्या करने की आशंका जताई थी। लेकिन, मुंबई पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया था। एक्टर अक्षत उत्कर्ष (26) की मौत मामले में एक साल बाद मुंबई पुलिस ने आखिरकार जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत सितंबर 2020 में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में महिला मित्र स्नेहा के साथ रहता था।

उसका शव कमरे में तौलिया के फंदे से लटकता हुआ मिला था। मुंबई के अंबोली थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया था। लेकिन, FIR दर्ज नहीं किया गया था। मृतक एक्टर के पिता विजयंत किशोर उर्फ राजू ने हत्या का आरोप लगाया था। मुंबई पुलिस से परिजन को कोई मदद नहीं मिली तो टाउन थाना में जीरो FIR दर्ज हुआ। उसकी कॉपी अंबोली थाना को भेजी गई। तब जाकर 302 का मामला दर्ज हुआ था।

Next Story