उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश के रामबाग पुल पर एक्टिवा सवारों को पीछे से आ रही कार ने रौंदा

Soni
17 March 2022 11:35 AM GMT
उत्तरप्रदेश के रामबाग पुल पर एक्टिवा सवारों को पीछे से आ रही कार ने रौंदा
x

रामबाग पुल पर आज दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस के पीछे चल रहे एक्टिवा सवारों को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों घायलों का एसएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि रामबाग यमुना पुल के पास रोडवेज के पीछे चल रहे एक्टिवा सवार को कार ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस चालक ने ब्रेक मारा तो पीछे चल रहे एक्टिवा नम्बर यूपी 80 जीबी 4784 के चालक ने भी ब्रेक लगा ली।

इसी बीच पीछे से आ रही कार नम्बर यूपी 80 सीक्यू 5992 के चालक पूरी तरह ब्रेक नहीं लगा पाया। एक्टिवा सवार लोग कार और बस के बीच में बुरी तरह फंस गए। हादसे में चंद्रभान निवासी शीतला रोड खंदारी, न्यू आगरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक युवक एवं एक युवती गम्भीर रूप से घायल हैं। थाना एत्माददुद्दौला पुलिस ने घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Next Story