- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एक्सपायरी एनर्जी...
उत्तर प्रदेश
एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक पर कार्रवाई, नियमों के तहत होगा निस्तारण
nidhi
18 Oct 2026 9:18 AM IST

x
आठ ट्रकों में आई एनर्जी ड्रिंक की खेप जब्त
जौनपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जलालपुर क्षेत्र के महरेंव में 72,900 लीटर एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक जब्त की है। कुल 8,100 पेटियों की खेप मिलने के बाद विक्रेता और क्रेता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है। नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विभाग को उत्तराखंड से आठ ट्रकों में ड्रिंक मंगाए जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, खेप का एक हिस्सा 15 अक्टूबर और बाकी 17 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुका था।
सहायक खाद्य आयुक्त मंजुला सिंह ने बताया कि स्टॉक जब्त करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ड्रिंक को पचहटिया स्थित एसटीपी में नष्ट कराने और प्लास्टिक की बोतलों का अलग निस्तारण करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वहीं, ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा का कहना है कि खेप बिक्री के लिए नहीं, खेतों में डालकर नष्ट करने के लिए मंगाई गई थी। उन्होंने इनवाइस और अन्य जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने का दावा किया। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई होगी।
Next Story





