- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मौलाना तौकीर रजा के...
उत्तर प्रदेश
मौलाना तौकीर रजा के करीबी पर कार्रवाई, प्रशासन ने शोरूम किया जमींदोज
SHIDDHANT
23 Nov 2025 10:02 PM IST

x
Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन ने रविवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के शोरूम पर बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) की टीम ने आरिफ शोरूम की बिल्डिंग को ध्वस्त किया। जानकारी के अनुसार, बरेली स्थित पीलीभीत बाइपास पर मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ का शोरूम था, जो अवैध रूप से बनाया गया था। बीडीए की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी पुलिसबल की मौजूदगी में शोरूम को जमींदोज कर दिया।
इससे पहले बरेली में प्रशासन ने शनिवार को मोहम्मद आरिफ की दुकानों पर बुलडोजर चलाया था। पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी की टीम ने आरिफ की दो दर्जन से अधिक दुकानों वाली दो मंजिला मार्केट और एक शोरूम की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया। बरेली प्रशासन ने मोहम्मद आरिफ की दुकानों को अक्टूबर में सील किया था। बारादरी इलाके के जगतपुर में पीलीभीत बाइपास रोड पर गैर-कानूनी रूप से दुकानें बनी हुई थीं। शुक्रवार को भी प्रशासन ने इन सील दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी। अथॉरिटी की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची थी। हालांकि, दुकानों को तोड़ने से पहले प्रशासन ने दुकानदारों को सामान निकालने के लिए कुछ घंटे का समय दिया था।
बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी के जॉइंट सेक्रेटरी के अनुसार गैर-कानूनी कब्जों और बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें आरिफ की प्रॉपर्टी शामिल है। इससे पहले, प्रशासन ने तौकीर रजा के एक अन्य करीबी नफीस खान के अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में तनाव की स्थिति बनी थी। इसी बीच पत्थरबाजी की घटना भी देखने को मिली थी। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
Tagsबरेली बुलडोजर कार्रवाईमौलाना तौकीर रजाआरिफ शोरूम ध्वस्तबीडीए कार्रवाईअवैध निर्माणपीलीभीत बाइपासनफीस खानउत्तर प्रदेश प्रशासनकानून-व्यवस्थाबरेली तनाव.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





