उत्तर प्रदेश

पाकिस्तानी नागरिक की ज़मीन पर हो रहे निर्माण के विरुद्ध की कार्रवाई

Admin4
17 Feb 2023 10:55 AM GMT
पाकिस्तानी नागरिक की ज़मीन पर हो रहे निर्माण के विरुद्ध की कार्रवाई
x
मुजफ्फरनगर। जिले के सिविल लाइन इलाके में पाकिस्तानी नागरिक की ज़मीन पर हो रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस मामले में लेखपाल द्वारा निष्करांत संपत्ति पर निर्माण कराने के आरोप में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि जिला प्रशासन के आदेश पर लेखपाल ने यह निर्माण करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। दरअसल थाना सिविल लाइन में शहर लेखपाल संजीव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के बुलेटिन वाली गली में पाकिस्तान चले गए नागरिक मोहम्मद सदाकत अली की 214 वर्ग गज भूमि है। जो कि निष्करांत संपत्ति घोषित है।
आरोप है कि दिल्ली निवासी अमित गोयल तथा सदर तहसील निवासी अर्पित गर्ग व मुकेश गर्ग बुलेटिन वाली गली स्थित निष्करांत संपत्ति पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस मामले में कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया।
जिसके बाद शहर लेखपाल संजीव शर्मा ने तीनों लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story