उत्तर प्रदेश

बस स्टैंड से उड़ाए थे सोने से भरे बैग, गोवा में मौज कर रहा आरोपी पकड़ा गया

jantaserishta.com
26 Nov 2026 2:03 PM IST
बस स्टैंड से उड़ाए थे सोने से भरे बैग, गोवा में मौज कर रहा आरोपी पकड़ा गया
x
खुलासा हुआ.
झांसी: झांसी के मऊरानीपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की टीम ने गोवा के कैलंगुट स्थित होटल से महाराष्ट्र निवासी गणेश चंद्रकांत मालवे को गिरफ्तार किया. मऊरानीपुर बस स्टैंड पर 28 अक्टूबर को हुई बस चोरी में बदमाश कारोबारी के दो बैग लेकर भागे थे, जिनमें करीब 6937 ग्राम सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद थे. चोरी का माल ठिकाने लगाने और हिस्से की रकम जुटाने के लिए गिरोह सक्रिय था. लोकेशन मिलने के बाद संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ होटल के कमरे में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा.
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीमों को गणेश मालवे की लोकेशन गोवा में मिली थी. इसके बाद 21 नवंबर को मऊरानीपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम गोवा पहुंची और कैलंगुट थाना पुलिस की मदद से होटल कोस्टा डी कैलंगुट के कमरा नंबर 301 में दबिश दी. वहां से पुणे देहात निवासी गणेश मालवे को गिरफ्तार कर 1.70 लाख रुपये नकद व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया.उसे ट्रांजिट रिमांड पर झांसी लाकर कोर्ट में पेश किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए जेवरों में से करीब 900 ग्राम सोना अलग कर उसकी सिल्ली तैयार कराई गई. इसे पुणे के एक सराफा कारोबारी के जरिए लगभग 1.13 करोड़ रुपये में बेचा गया. इस सौदे से गणेश मालवे को करीब चार लाख रुपये मिले थे, जिनमें से कुछ रकम खर्च करने के बाद 1.70 लाख रुपये उसके पास बचे थे. पुलिस अब सोना खरीदने वाले कारोबारी की तलाश में दबिश दे रही है.
शुरुआत में पुलिस के पास सिर्फ एक धुंधली सीसीटीवी फुटेज थी, जिसके आधार पर आठ टीमों ने करीब दो हजार किलोमीटर के दायरे में तीन से चार हजार कैमरों की फुटेज खंगाली. स्कॉर्पियो की पहचान, फास्टैग और डिजिटल सुरागों से पुलिस महाराष्ट्र पहुंची और पहले अहिल्यानगर से अमोल मारुति पिटेकर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 1.40 लाख रुपये मिले और बैंक खातों के करीब 17.06 लाख रुपये फ्रीज कराए गए थे.
एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार, आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर अन्य बरामदगी की तैयारी है. जांच में चार-पांच अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में दबिश दे रही हैं. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story