- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुठभेड़ में बच्ची से...

x
हरदोई। आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला दरिंदा पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसे चकमा दे कर भाग निकला। पुलिस ने पकड़ने के लिए उसका पीछा किया तो खुटैना पुलिया के पास उसने गोली चला दी। इस पर पुलिस टीम ने अपने बचाव में चलाई गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते चलें कि शुक्रवार को साण्डी थाने के सैतियापुर के आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर उसी गांव के बाबा उर्फ दिनेश पुत्र रामवीर ने वहीं की 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसका पता होते ही वहां कुछ गांव वाले पहुंचें, उसी बीच वह भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बताया गया है कि शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा दे कर भाग निकला, पुलिस पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी तो उसने गोली चला दी। इधर से पुलिस टीम ने अपने बचाव में गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। गोली लगने से वह गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से ज़ख्मी आरोपित को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस बारे में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी पूरी जानकारी देंगे।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story