उत्तर प्रदेश

24 से अधिक मुकदमों में वांछित अभियुक्त एक लाख का इनामी बदमाश विनोद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Admin4
1 Oct 2022 11:22 AM GMT
24 से अधिक मुकदमों में वांछित अभियुक्त एक लाख का इनामी बदमाश विनोद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर
x
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले बदलापुर थानाक्षेत्र में देवरिया गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। इस दौरान एक आरक्षी भी घायल हुआ है। बदमाश के खिलाफ हत्या सहित लगभग 24 से अधिक मुकदमें दर्ज थे।
पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के रणजीत सिंह का पुत्र विनोद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बादलपुर थाने की पुलिस रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक लाख का इनामी बदमाश विनोद सिंह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में है।
इस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर बदमाश को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस का एक आरक्षी अजय सिंह गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो वह घायल हो गया। पुलिसकर्मी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है।
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर जौनपुर के थानों में करीब 25 मुकदमें थे। वाराणसी के अपर पुलिस महानिदेशक ने विनाेद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यूज़ क्रेडिट: newspoint24

Admin4

Admin4

    Next Story