- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी का झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Admin4
18 Sept 2023 2:31 PM IST

x
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब रहे कि 13 सितम्बर को पीडिता ने स्वयं के साथ अभियुक्त सौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी जाटव नगर थाना कुतुबशेर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
थाना कुतबुशेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में वाँछित चल रहे अभियुक्त सौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी जाटव नगर थाना कुतुबशेर को अम्बाला रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, हैड कांस्टेबल सचिन तोमर व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़शादीझांसादुष्कर्मदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





