उत्तर प्रदेश

करोड़ों रुपए की जमीन बेचने के आरोपी को प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 12:05 PM GMT
करोड़ों रुपए की जमीन बेचने के आरोपी को प्रयागराज से किया गिरफ्तार
x

मेरठ: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गठजोड़ कर 500 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन बेचने के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने एक नामजद आरोपी नरेश यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएग।

श्रद्धापुरी निवासी किसान गुलवीर ने डिफेंस एन्कलेव निवासी अखिलेश गोयल, रमेश चंद, सचिन निवासी डिफेंस कॉलोनी, विजय खुराना निवासी अंकुर एन्कलेव, देवेंद्र निवासी दायमपुर, अशोक, नरेश के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाते हए तहरीर दी थी।

आरोप था कि राजकीय पट्टों की भूमि, रजबहों की नाली, चकरोड की भूमि, नाले, नगर निगम की भूमि सहित अन्य बेनामी सरकारी भूमि पर प्रशासनिक गठजोड़ से अवैध कॉलोनी विकसित कर लोगाें को बेच दी गई। कुछ जगहों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई। इसके बाद कुछ टीमों का गठन किया था।

इन टीमों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने 27 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए थे। इसी मामले में अब पुलिस ने एक आरोपी नरेश यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta