उत्तर प्रदेश

जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Admin Delhi 1
18 April 2023 8:08 PM IST
जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
x

बरेली: थाना फतेहगंज निवासी व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर उस के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम मस्तीपुर निवासी सूर्यप्रकाश ने बताया कि मेरे पिता ने परिवार वालों के साथ मिल कर जमीन खरीदी थी। जिसमें उसका 1/3 हिस्सा है। अब उस के परिवार वाले उस के हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। उस का रास्ता बंद करते हैं। उस के हिस्से में जानवर बांधते हैं और ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं। वहीं विरोध करने पर मारपीट करते हैं। मंगलवार को सूर्यप्रकाश ने एसएसपी से शिकायत कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

Next Story