उत्तर प्रदेश

किशोरी को अगवा कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

Admin4
26 Jun 2023 2:22 PM GMT
किशोरी को अगवा कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
x
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में एक युवक ने 14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजा जलालपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी के परिजनों ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात किशोरी को बरामद कर उसे अगवा करने के आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बलात्कार की धारा में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है।
Next Story