उत्तर प्रदेश

मोटर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, दो साथी फरार

nidhi
13 Oct 2026 1:29 PM IST
मोटर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, दो साथी फरार
x

सिंभावली : थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव में ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर और बाइक बरामद हुई है। ग्रामीण आरोपी को सामान सहित थाने लेकर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

किसान परविंद्र गिरि के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर की रात करीब दस बजे की है। वह अपने साथी गजेंद्र गिरि के साथ खेत पर ट्यूबवेल देखने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक पर सवार तीन युवक दिखाई दिए, जो ट्यूबवेल की मोटर लेकर जा रहे थे। मोटर ले जाते युवकों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव निवासी अरुण के रूप में हुई। उसके पास से ट्यूबवेल की मोटर और बाइक मिली।
पूछताछ में अरुण ने अपने फरार साथियों के नाम पुनीत और विकास गिरि बताए। दोनों फरीदपुर गोसाई गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि, घटना के दौरान दोनों मौके से निकल गए और ग्रामीणों की पकड़ में नहीं आ सके।
इसके बाद ग्रामीण पकड़े गए आरोपी अरुण, बरामद मोटर और बाइक को लेकर थाने पहुंचे। किसान ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story