- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सोशल मीडिया फेसबुक पर...
उत्तर प्रदेश
सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Admin4
29 Sep 2022 11:16 AM GMT

x
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना एका प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त शिवराज पुत्र अशोक निवासी एका को एटा चौराहा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त शिवराज द्वारा फेसबुक पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के फोटो लगाकर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी की गयी थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस प्रकरण में थाना एका पुलिस टीम द्वारा संज्ञान लेते आरोपी शिवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
न्यूज़ क्रेडिट: royalbulletin

Admin4
Next Story