- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चार लाख की रंगदारी...

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में हल्दाैर थाना पुलिस ने साेमवार काे हनी ट्रैप के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एक व्यक्ति और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
थाना प्रभारी बिजेन्द्र राठी ने बताया कि 18 सितंबर को झालू के मोहल्ला सादात निवासी इमामुद्दीन ने हल्दौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला चांदशीरी निवासी इकरार ने उनके बेटे इसरार और परिवार के अन्य सदस्यों को साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके एवज में चार लाख रुपये की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आराेपित इकरार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आराेपित इकरार के खिलाफ कोतवाली शहर समेत अन्य थानों में भी रंगदारी और धमकी देने के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।





