- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला पुलिसकर्मी...
उत्तर प्रदेश
महिला पुलिसकर्मी छेड़छाड़ मामले में 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लिया था एक्शन
Admin4
17 Dec 2022 1:25 PM GMT

x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बुधवार की देर रात को अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी। अज्ञात बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ झाड़ियों में खींच कर छेड़छाड़ की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रबूपुरा कोतवाली के प्रभारी विवेक श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया था।
वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी सिंह के आदेश पर डीसीपी अभिषेक वर्मा ने एसीपी अब्दुल कादिर से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। इसके अलावा जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। उसके बावजूद भी आज घटना को 48 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर हैं। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने जेवर के एसीपी अब्दुल कादिर से जवाब मांगा है।
मामला वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया था। इस घटना में पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पास कॉल किया और पूरी रिपोर्ट मांगी। डीसीपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश एसीपी अब्दुल कादिर को दिए हैं। इस घटना को अब 48 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है। वहीं पुलिस ये भी दावा कर रही है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Admin4
Next Story