- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चोरी का इल्जाम,...
उत्तर प्रदेश
चोरी का इल्जाम, प्रताड़ना का आरोप…युवक की मौत के बाद दो महिलाएं गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 Nov 2026 9:59 AM IST

x
जांच जारी.
लखनऊ: लखनऊ में एक युवक की मौत के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. मृतक के भाई का आरोप है कि दोनों महिलाएं उसके भाई पर पैसे और गहने चोरी करने का इल्जाम लगा रही थीं. इतना ही नहीं, उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान भी कर रही थीं. परिवार का दावा है कि इसी तनाव के चलते युवक ने अपनी जान दे दी.
मृतक का नाम देशराज था. घटना 8 नवंबर की रात की है. देशराज भुहार ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और चलती ट्रेन के सामने आ गया. इस घटना में उसकी मौत हो गई. लेकिन देशराज की मौत के अगले दिन उसके भाई ने पुलिस के सामने जो शिकायत दी, उससे मामला एक नया मोड़ ले गया.
देशराज के भाई छेदीलाल ने 9 नवंबर को लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत दी. इसमें उन्होंने सपना रावत और नेहा परवीन नाम की दो महिलाओं पर आरोप लगाए. छेदीलाल के मुताबिक, 7 नवंबर को दोनों महिलाओं ने उनके भाई देशराज पर पैसे और गहने चोरी करने का आरोप लगाया था. शिकायत में दावा किया गया कि इसके बाद दोनों महिलाएं देशराज को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं. परिवार का आरोप है कि इस वजह से देशराज काफी तनाव में था. भाई ने अपनी शिकायत में दावा किया कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने 8 नवंबर की रात ट्रेन के सामने आकर जान दे दी.
छेदीलाल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसके आधार पर सपना रावत और नेहा परवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया. 10 नवंबर को पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों महिलाओं की भूमिका क्या थी और देशराज की मौत से पहले क्या-क्या हुआ था?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





