- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Reels बनाते समय हादसा,...
उत्तर प्रदेश
Reels बनाते समय हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत
Shubhra Nandy
16 Dec 2022 10:15 AM IST
x
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर रील (Reels) बना रहे तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर रील (Reels) बना रहे तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती और दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भारी पड़ गया। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन ने तीनों को चपेट में ले लिया। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।
रेलवे ट्रैक पर Reels बनाते समय 3 की मौत
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती और दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। डीसीपी देहात जोन ने बताया कि स्टेशन मास्टर से मिली सूचना के आधार पर कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक रील्स बना रहे थे तभी पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों ही रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
TagsPublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdeskpublic relation latest newstoday's big newstoday's important newspublic relation Hindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise news hind newstoday's news big newspublic relation new newsdaily news breaking newsseries of india news newsnews of country and abroadReelsहादसा3 की मौतWhile making Reelstrain hit3 killed
Next Story





