- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लाठीचार्ज के विरोध में...
उत्तर प्रदेश
लाठीचार्ज के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, निकाली गई मशाल यात्रा
SHIDDHANT
5 Sept 2025 10:22 PM IST

x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बाराबंकी में मशाल यात्रा निकाली। इस जुलूस में भारी संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसने शहर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। पदाधिकारी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में मशाल जुलूस छाया चौराहे से शुरू होकर सतरिख नाका चौराहे तक पहुंचा। मशाल और नारे लिखी तख्तियां लिए छात्रों ने 'न्याय दो-न्याय दो' और 'एबीवीपी डायनामाइट, शिक्षा के दलालों को खत्म करो' जैसे नारों के साथ अपनी मांगें बुलंद कीं।
प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाया। साथ ही, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज को तानाशाही करार दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश प्रताप सिंह ने कहा, "प्रशासन ने लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रदेश सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की बात करती है, मगर शिक्षा माफियाओं पर चुप्पी क्यों?"
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन और तेज होगा। छात्रों ने विश्वविद्यालय की अनियमितताओं, जैसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा रद्द किए गए एलएलबी कोर्स में दाखिला और कथित जमीन कब्जे की जांच की मांग भी उठाई। मशाल यात्रा में कार्तिकेय मिश्रा, योगेश सिंह, विश्वजीत, दीपू पाठक, शशांक मिश्रा, शिवम मिश्रा, दिव्यांशु प्रताप सिंह, पुलकित त्रिवेदी, शिवम सिंह राठौड़, निशांत द्विवेदी, उत्कर्ष सिंह, प्रिंस वर्मा, आयुष सिंह, पूर्णेन्द्र चतुर्वेदी, तरुण कुमार, अभय और राम त्रिपाठी जैसे कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम आनंद तिवारी और नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया।
Tagsबाराबंकीएबीवीपीमशाल यात्राविश्वविद्यालय लाठीचार्जछात्र आंदोलनशिक्षा प्रशासनन्याय की मांगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





