- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लाठीचार्ज मामले में...
उत्तर प्रदेश
लाठीचार्ज मामले में ABVP के प्रतिनिधिमंडल जांच अधिकारी से मिले
SHIDDHANT
2 Sept 2025 10:58 PM IST

x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: बाराबंकी स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में एक दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना में मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित जांच समिति से मंगलवार को एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। इस दौरान अभाविप प्रतिनिमण्डल ने मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद एबीवीपी ने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों और प्रशासन के बीच पुलिस का हस्तक्षेप सर्वथा अनुचित है। सीओ के आते ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। हम इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और इसमें शामिल सभी दोषी अधिकारियों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हैं। छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि विद्यार्थियों की मांगें तय समय-सीमा के भीतर पूरी नहीं की गईं तो अभाविप के कार्यकर्ता छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस दौरान मंडलायुक्त ने अभाविप कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, काशी प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह, गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय, कानपुर प्रांत मंत्री शिवा राजे बुंदेला, अवध प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य सृष्टि सिंह तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य ऋषभ सिंह बिसेन उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में अवैध वसूली व बार काउंसिल ऑफ इंडिया से लॉ कोर्स की मान्यता समाप्त होने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसमें छात्रों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां तक भाजनी पड़ी थी,। जिसके चलते घटना में 20 से अधिक की संख्या में छात्र चोटिल हो गए थे। घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीओ को हटाने के साथ ही मामले की जांच अयोध्या के मंडलायुक्त और आईजी रेंज को सौंपी है।
Tagsबाराबंकी विश्वविद्यालयलाठीचार्जएबीवीपीछात्रों का प्रदर्शनउत्तर प्रदेश पुलिसजांच समितिसीओ हटानाश्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालयलॉ कोर्स मान्यताछात्र सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





