- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Abuja: अपहरणकर्ता समझ...
उत्तर प्रदेश
Abuja: अपहरणकर्ता समझ भीड़ ने 16 लोगों की हत्या, 14 आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
29 March 2025 3:01 PM IST

x
Abuja अबुजा। दक्षिणी नाइजीरिया में भीड़ ने अपहरणकर्ता होने के संदेह में हमला कर 16 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता मोसेस यामू ने एक बयान में बताया कि सभी पीड़ितो को एडो राज्य के यूरोमी क्षेत्र में स्थानीय सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित उत्तरी नाइजीरिया के रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि भीड़ ने पीड़ितों को प्रताड़ित किया और पुराने वाहनों के टायर उनके सिर और कंधे पर रखकर उनमें आग लगा दी। यामू ने बताया कि इस हमले से यात्रियों के एक समूह के 10 लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एडो राज्य के गवर्नर के प्रतिनिधि सोलोमन ओसाघाले ने एक बयान में कहा, "किसी को भी किसी अन्य व्यक्ति को जान से मारने का अधिकार नहीं है।"
नाइजीरिया में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी हैं। 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' की 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के दक्षिणी हिस्से में आमतौर पर चोरी और जादू-टोने के आरोपों को लेकर हमले होते हैं, जबकि उत्तरी क्षेत्र में हमले के मामले ईशनिंदा के आरोपों के कारण बढ़े है।
TagsAbuja अपहरणकर्ता समझ भीड़16 लोगों हत्या14 आरोपी गिरफ्तारAbuja: Mob mistook kidnappers for kidnappers16 people killed14 accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





