उत्तर प्रदेश

ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फरार

Admin4
11 Sept 2023 3:41 PM IST
ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फरार
x
वाराणसी। हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय में हौसलाबुलंद बदमाश दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भुक्तभोगी ने ११२ नंबर पर डायल कर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
बड़ागांव थाना के गोकुलपुर निवासी अनिल राव की पत्नी मंजू देवी काजीसराय में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अनिल के अनुसार उनकी पत्नी मंजू रविवार की सुबह ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने आपस में कुछ बात की। इसके बाद एक बदमाश आगे बढ़ा और मंजू का पर्स छीनकर फरार हो गया। जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक वह अपने बाइक सवार दोस्त के बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उनके बेटे ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, बैग में एक मोबाइल, एक अंगूठी और करीब 500 रुपये नगद रखे थे।
छिनैती की पूरी घटना पास में ही मार्बल की एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराने की बात कही है।
Next Story