- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बस में भीषण टक्कर...
उत्तर प्रदेश
बस में भीषण टक्कर हादसे में करीब 25 लोग घायल छह लोगों की मौत
Admin4
28 Sep 2022 10:22 AM GMT

x
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई। घटना में करीब 25 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से छह घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।
लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में करीब 25 लोग घायल हैं। छह लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बुधवार सुबह करीब सात बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी, जबकि डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। शारदा पुल पर अनियंत्रित डीसीएम बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम मौके पर पलट गई।
हादसे में डीसीएम के हेल्पर और बस में सवार छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो और यात्रियों की मौत हो गई। आठों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
घटना की सूचना पाकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर रोशन जैकब भी कुछ ही देर में लखीमपुर आ गईं और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Admin4
Next Story