- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अगवा युवती बरामद,...
अगवा युवती बरामद, ट्रेनी IPS ने बनाया ये प्लान

प्रयागराज: सोशल मीडिया साइट्स पर इन दिनों लगभग हर कोई काफी एक्टिव भी है. इसी का फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने एक बड़े केस को सुलझा दिया है. दरअसल प्रयागराज की एक लड़की को अगवा करने का आरोप एक युवक पर लगा था. आरोपी ने युवती को अगवा करके मुंबई ले जाकर रखा था और मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था. लेकिन पुलिस ने एक लड़की की फेसबुक आईडी बनाकर आरोपी युवक को अपने जाल में फंसा लिया. फेसबुक आईडी के जरिए आरोपी युवक तो अरेस्ट किया, साथ ही अगवा की गई युवती को भी बरामद कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





